Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के 'बलिदान बैज' वाले ग्लव्स के समर्थन में खड़ी हुई BCCI

खेल डेस्क।विश्व कप के पहले मैच भारतीय टीम ने अफ्रीका को हराकर अपना सफर एक ऐतिहासिक जीत के साथ कर दिया है। इस मैच में भारतीय टीम की जीत से ज्यादा धोनी की चर्चा हो रही है और धोनी के ग्लव्स को देखकर पाकिस्तान के होश उड़ गए है।

World Cup 2019: : आज ऑस्ट्रेलियाई कंगारुओं के सामने होगा कैरेबियाई 'तूफान'

विश्व कप के पहले मैच में धोनी के दस्तानों पर 'बलिदान बैज' को लेकर पाकिस्तान के मंत्री ने इसको लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आग्रह किया कि वह धोनी के दस्तानों पर लगे सेना के खास लोगो को हटाने के लिए कहें। जिसके बाद बीसीसीआई धोनी के दस्तानों को सही बताते हुए उनके समर्थन में खड़ी हो गई है।विश्व कप में इस गेंदबाज ने तोड़ दिया 21 साल पुराना ये रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने कहा, 'हम आईसीसी को धोनी के दस्तानों पर इस बैज की अनुमति लेने के लिए पहले ही चिठ्ठी लिख चुके हैं और यह बैज किसी गलत संदशे का समर्थन नहीं करता है। धोनी के दस्तानों पर बना बैज आईसीसी के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करता है और हम धोनी का समर्थन करते हैं।

धोनी के ग्लव्स पर बना बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं और धोनी भी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है। यह बैज 'बलिदान बैज' के नाम से जाना जाता है और बैज युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है।

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के इन 2 गेंदबाजों ने बचाई अपनी टीम की लाज, वेस्टइंडीज को 15 रनों से हराया



Herald