खेल डेस्क। महिलाओं में दूसरी सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन से बाहर हो गई है। महिलाओं में क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिच ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 31वीं सीड मार्टिच ने प्लिसकोवा को एक घंटे 25 मिनट में शिकस्त दी।
27 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
मार्टिच ने मैच में पांच बार प्लिसकोवा की सर्विस तोड़ी। वहीं एक अन्य मुकाबले में 2016 की चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने नौवीं सीड यूक्रेन की एलीना स्वीतोलिना को 6-3, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया।
विश्व कप: चोटिल हुआ ये दिग्गज सलामी बल्लेबाज, अब तक लगा चुका है 11 शतक, खेलना है संदिग्ध
वहीं पुरुष वर्ग में पूर्व विश्व नम्बर वन रोजर फेडरर ने 400वें ग्रैंडस्लैम मैच में जीत दर्ज की। वह 400 ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने कास्पर रूड को हराया।पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में दूसरी सीड स्पेन के राफेल नडाल ने 27वीं सीड बेल्जियम के डेविड गोफिन को 6-1, 6-3, 4-6, 6-3 से पराजित किया।