Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने इंग्लैंड से लिया बदला, विश्व कप में बना ये कीर्तिमान

खेल डेस्क। मोहम्मद हफीज (84), बाबर आजम (63) और कप्तान सरफराज अहमद (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को इंग्लैंड को विश्वकप मुकाबले में 14 रन से शिकस्त देकर अपनी जीत का खाता खोला।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस भारतीय ऑलराउंडर का खेलना है संदिग्ध

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 348 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये विश्व कप में एक रिकॉर्ड है। टीम की ओर से बिना शतक लगे ये विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर है। पाकिस्तान ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा। अफ्रीका ने इससे पहले पिछले विश्वकप में बिना शतक लगाए 341 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ नहीं खेल सकेगा दक्षिण अफ्रीका का ये तूफानी गेंदबाज

पाकिस्तान के विशाल लक्ष्य के जवाब में खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड की टीम जो रुट (107) और जोस बटलर (103) के शानदार शतकों के बावजूद निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 334 रन ही बना सकी। जो रुट और जोस बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे शृंखला में मेजबान इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार का बदला भी चुकता कर लिया। इससे पहले विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।