खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा है। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर विश्व में लगातार सातवीं जीत दर्ज की।
भारत के नए सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ बनाए ये रिकॉर्ड
इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 77 रन बनाए।
इस पारी के दौरान उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। विराट कोहली ने 222वीं पारी में अपने 11 हजार रन पूरे किए। जबकि सचिन ने ये उपलब्धि हासिल करने के लिए 276 पारियां खेली थीं।
विश्व कप में भारत ने एक बार फिर साबित किया बाप बाप होता है, विजय शंकर ने बनाया ये रिकॉर्ड
भारतीय कप्तानी विराट कोहली अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले टीम इंडिया के के तीसरे और विश्व के नौवें बल्लेबाज बने। भारत की ओर से सौरभ गांगुली (11363) और सचिन तेंदुलकर (18426 रन) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।