Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा भारत-पाक मुकाबला

नयी दिल्ली
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले को दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि ट््वीटर पर 29 लाख टवीट््स के साथ यह सबसे ज्यादा ट््वीट करने वाला वनडे बन गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने के लिए कुल 7 लाख 50 हजार लोगों के अनुरोध आए थे। हालांकि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में कुल 23000 लोगों के ही बैठने की क्षमता है। भारत ने यह मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम के तहत 89 रन से जीता था। क्रिकेट के इन दो चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध  पिछले कई वर्षों टूटे पड़े हैं और उनके बीच आईसीसी टूर्नामेंटों में ही  मुकाबला हो पाता है। यही वजह है कि इस मैच को देखने का जुनून हदें पार जाता  है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2015 के विश्वकप में आॅस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए मुकाबले को दुनियाभर में 50 करोड़ लोगों ने देखा था। इस मुकाबले में 2015 के रिकॉर्ड को मीलों पीछे छोड़ दिया।