Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को रौंद बनाए ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (नाबाद 124) की शानदार शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में सोमवार को टांटन में दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को सात विकेट से शिकस्त दी।

1992 में विश्व चैम्पियन बना था पाक, पर भारत से मिली थी हार, अब तक इतने मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

वेस्टइंडीज ने शाई होप (96), सलामी बल्लेबाज एविन लुइस (70) और शिमरोन हेटमेयर (50) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 321 रन बनाए।इसके जवाब में शाकिब और लिटन दास (नाबाद 94) की पारियों के दम पर बांग्लादेश ने 51 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 322 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। शाकिब ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 99 गेंदों में 16 चौके लगाए।

विराट कोहली ने बनाया विश्व कीर्तिमान, ध्वस्त किया सचिन का ये रिकॉर्ड

वहीं लिटन दास ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 69 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के मारे। शाकिब और लिटन दास ने चौथे विकेट के लिए 189 रन की अटूट साझेदारी की। तमीम इकबाल ने 48 रन का योगदान दिया।

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं। वह विश्व कप में दो बार 300 प्लस का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बन गए है।

यह विश्व कप की लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरी सबसे बड़ी और बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। यहीं नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की वनडे में यह लगातर पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।