Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के अगले मैच से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज 

खेल डेस्क। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण विश्व कप में 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं। शिखर धवन का आज बाएं हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन कराया जाएगा जिससे उन्हें लगी चोट की गंभीरता का पता चल सके।

ये कहकर युवराज सिंह ने ठुकरा दिया था विदाई मैच का प्रस्ताव

टीम इंडिया के इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद से अंगूठे में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने 109 गेंदों में 117 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली थी।

ऐसी भावुक बातें बोल युवराज सिंह ने जीत लिया अपने प्रशंसकों का दिल

शिखर धवन ने इसी चोट के कारण मैच में क्षेत्ररक्षण नहीं किया था। उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी में क्षेत्ररक्षण किया था। अब शिखर धवन का स्कैन करवाया जाएगा। स्कैन रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि वह गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेल सकेंगे या नहीं।धवन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 16 चौके लगाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।