Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में इन दो गेेंदबाजों ने श्रीलंका को बचाया हार से

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप (31 रन पर चार विकेट) और लसिथ मलिंगा (39 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने शानदार वापसी करते हुए विश्व कप मुकाबले में अफगानिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 34 रन से शिकस्त दी।

दक्षिण अफ्रीका को लगा सबसे बड़ा झटका, विश्व कप से बाहर हुआ टीम का सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज

मंगलवार को हुए वर्षा प्रभावित इस मुकाबले में श्रीलंका ने 36.5 ओवर में 201 रन खड़ा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 187 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन अफगानिस्तान 32.4 ओवर में केवल 152 रन पर सिमट गई।

विश्व कप: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच आज, ये रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली

पहले मैच में न्यूलीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है।इससे पहले ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी की शानदार गेंदबाजी (30 रन पर चार विकेट) के सामने श्रीलंका 201 रन ही बना सकी। बारिश के कारण इस मैच को 41 ओवरों का कर दिया गया था।

श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 81 गेंदों पर 78 रन बनाए। वहीं कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 30, लाहिरु तिरिमाने ने 25, सुरंगा लकमल ने नाबाद 15 और ईसुरु उदाना ने 10 रन का योगदान दिया।