Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के क्रिकेट कोच ने अपने खिलाडिय़ों को दे डाली ये हैरान करने वाली सलाह

खेल डेस्क। विश्वकप में हिस्सा ले रही कुछ टीमों के क्रिकेट बोर्डों ने इस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों द्वारा अपनी पत्नियों को साथ रखने पर पाबंदी लगा रखी है। इसी बीच न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड अपने खिलाडिय़ों को विश्व कप के दौरान खाली समय अपने प्रियजनों के साथ बिताने की सलाह देकर सभी को हैरान कर दिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए सचिन ने भारतीय बल्लेबाजों को दी ये सलाह

कुछ क्रिकेट बोर्डों का मानना है कि किसी बड़े टूर्नामेंट के दौरान परिवार साथ होने से खिलाडिय़ों का ध्यान भंग हो सकता है।पाकिस्तान बोर्ड ने विश्व कप के दौरान खिलाडिय़ों पर पत्नियों और बच्चों को साथ में रखने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली बनाएंगे ये विश्व रिकॉर्ड!

इसी बीच अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड टीम के कोच ने अपने खिलाडिय़ों को पत्नियों और बच्चों को साथ में रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। स्टीड का मानना है कि विश्राम के दिनों को आप कैसे बिताते हैं यह महत्वपूर्ण है।

इस विश्व कप में कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी तथा मार्टिन गुप्टिल अपने बच्चों के साथ आए हुए हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबला गुरुवार को बारिश के कारण रद्द हो गया था।