Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया विश्व कप से बाहर, ये विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूके अमला

खेल डेस्क। कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 106 रन) और ऑलरांडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (60 ) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को वर्षा बाधित मुकाबले में चार विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही एक बार फिर से कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज अब नजर आएंगे इस रिऐलिटी शो में

दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (55) और रैसी वान डेर डुसेन (नाबाद 67) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 49 ओवर में छह विकेट पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.3 ओवर में छह विकेट पर 245 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड नौ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विश्वकप से बाहर हुआ भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज, ये खिलाड़ी हुआ टीम में शामिल

मैच में कीवी कप्तान केन विलियम्स ने 138 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 106 रन बनाए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला ने वनडे क्रिकेट में आठ हजार रन पूरे कर लिए, लेकिन वह सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने का भारतीय कप्तान विराट कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त नहीं कर सके। अमला ने 179 मैचों की 176वीं पारी में 8000 रन पूरे किए। इससे पहले विराट ने 175 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।