Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, किसी ने भी नहीं की होगी उम्मीद

खेल डेस्क। श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में कल एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, इसके बावजूद भी यह मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। इंग्लैंड में बारिश की मार झेल रहे आईसीसी विश्वकप में नया रिकॉर्ड बन गया है।

केवल इतने मैचों से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, टीम प्रबंधन ने नहीं की विकल्प की मांग

इस विश्व कप का श्रीलंका-बांग्लादेश तीसरा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही यह विश्वकप टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रद्द हो जाने वाले मैचों का विश्वकप बन गया है। इससे पहले 1992 और 2003 के वर्ल्ड कप में दो-दो मैच रद्द हुए थे।

क्रिस गेल के नाम दर्ज हो गया ऐसा रिकॉर्ड, जिसकी खुद को भी नहीं होगी उम्मीद

इंग्लैंड में आयोजित इस विश्व कप में लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। इससे पहले सात जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबले को भी इसी कारण से रद्द करना पड़ा था। क्रिकेट के इस महाकुंभ में अभी तक 16 मैचों में से तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।

श्रीलंका-बांग्लादेश मैच रद्द होने के कारण दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही बांग्लोदश के चार मैचों में तीन अंक हो गए हैं। वहीं श्रीलंका के अब चार मैचों में चार अंक हो गए हैं।