Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, कोल्टर नाइल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। नाथन कोल्टर नाइल (92 रन) और पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ (73) के शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (46 रन पर 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप मुकाबले में वेस्टइंडीज को 15 रन से शिकस्त दी।

रोहित शर्मा ने हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां, अलग-अलग मामलोंं में सचिन और गांगुली को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्टर नाइल और स्टीवन स्मिथ की पारियों के दम पर 49 ओवर में 288 रन बनाए। इसके जवाब में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर केवल 273 रन ही बना सकी।

फादर्स डे पर भारत साबित करने उतरेगा बाप बाप होता है, ये रिकॉर्ड हैं टीम इंडिया के पक्ष में

इससे पहले कोल्टर नाइल ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने विश्व कप के इतिहास में आठवें नंबर के बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच कोल्टर नाइल का यह वनडे क्रिकेट में आठवें और उससे नीचे के किसी बल्लेबाज का दूसरा संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है।

ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट 147 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद कोल्टर नाइल ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर अपनी टीम के स्कोर को मजबूती दे दी। उन्होंने केवल 60 गेंदों में आठ चौके और चार छक्कों की सहायता से 92 रन बनाए। वहीं स्मिथ ने 103 गेंदों पर 73 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस विश्व कप में यह लगातार दूसरी जीत है।