Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फादर्स डे पर भारत साबित करने उतरेगा बाप बाप होता है, ये रिकॉर्ड हैं टीम इंडिया के पक्ष में

खेल डेस्क। भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर विजयी आगाज किया है। अब भारतीय टीम को अपने आगामी तीन मैच बड़ी टीमों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से खेलना है।इन तीनों ही मैचों में दर्शकों को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले मैच का सबसे ज्यादा इंतजार है। ये मैच वैसे भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण बन गया है। इसी दिन दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाएगा।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर साबित करना चाहेगी की बाप बाप होता है और बेटा-बेटा। वैसे भी पाकिस्तान आज तक आईसीसी वनडे विश्व कप में कभी भी भारत को नहीं हरा सका है। हर बार भारत ने ही इस टूर्नामेंट में अपनी बादशात साबित की है।

जिस प्रकार से टीम इंडिया ने विश्व कप में शुरुआत की है उससे से यहीं कहा जा सकता है कि फाडर्स डे के दिन भी टीम इंडिया एक बाप के रूप में पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर लेगी। भारत के पास एक बार फिर से ये साबित करने का मौका होगा कि बाप बाप होता है और बेटा-बेटा, या बेटा कभी बाप की बराबरी नहीं कर सकता। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारत से निकलकर ही एक अलग राष्ट्र बना है। पाकिस्तान को 14 अगस्त, 1947 को आजादी मिली थी।

विश्व कप में भारत ने कब-कब पाकिस्तान को हराया

विश्व कप परिणाम मैन ऑफ द मैच कप्तान 1992 43 रन से जीता सचिन तेंदुलकर मोहम्मद अजहरुद्दीन 1996 39 रन से जीता नवजोत सिंह सिद्धू मोहम्मद अजहरुद्दीन 1999 47 रन से जीता वेंकटेश प्रसाद मोहम्मद अजहरुद्दीन 2003 6 विकेट से जीता सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली 2011 29 रन से जीता सचिन तेंदुलकर महेन्द्र सिंह धोनी 2015 76 रन से जीता विराट कोहली महेन्द्र सिंह धोनी