Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्रैंड शतरंज टूर के पहले दौर में ही नेपोमिनियाची से हारे आनंद

जाग्रेब (क्रोएशिया)
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को क्रोएशिया शतरंज टूर के पहले दौर में रूस के इयान नेपोमिनियाची के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आनंद के लिये यह दिन अच्छा नहीं था। वह सफेद मोहरों से खेल रहे थे और एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये। नेपोमिनियाची ने 32 चाल में यह बाजी जीती। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीस गिरी को केवल 23 चाल में शिकस्त दी। अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने हमवतन हिकारू नकामुरा को और अमेरिका के ही वेस्ली सो ने चीन के डिंग लीरेन को हराया। अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव और रूस के सर्जेई कार्जाकिन तथा फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन की बाजियां ड्रा छूटी।