Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस विश्व कीर्तिमान से एक कदम दूर है रोहित-शिखर, इस दिग्गज जोड़ी की बराबरी की 

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन की शानदार पारियों के दम पर टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाकर आईसीसी टूर्नामेंटों में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने के ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के रिकार्ड की बराबरी कर ली।

आज संन्यास ले सकता है ये भारत का ये तूफानी बल्लेबाज, भारत को बनवा चुका है दो बार विश्व चैम्पियन

शिखर धवन और रोहित शर्मा ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए विश्वकप मैच में पहले विकेट के लिए 22.3 ओवर में 127 रन की साझेदारी की। इस दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आईसीसी टूर्नामेंटों में छठी बार शतकीय साझेदारी की। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के नाम भी आईसीसी वनडे टूर्नामेंटों में छह शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, बने ये रिकॉर्ड

इस मामले में शिखर और रोहित की जोड़ी ने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। दिलशान और संगकारा ने आईसीसी टूर्नामेंटों में पांच शतकीय साझेदारियां निभाई है। वनडे क्रिकेट में ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो ये दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज 16 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारी बना चुके हैं।