खेल डेस्क।विश्व कप में धवन की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में जब लोकेश राहुल को शामिल किया गया तो कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे थे। लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पहले ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग शतकीय साझेदारी निभाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस सलामी जोड़ी ने विश्व कप में पाकिस्तानी के खिलाफ सबसे बड़ी शतकीय साझेदारी का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान का बाप साबित हुआ है भारत, रविवार को होगी एक नई जंग
रोहित और राहुल ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी करके भारत की जीत की नीव तैयार कर दी। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी करके भारतीय टीम ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
वर्ल्ड कप 2019: बाप ने 7वीं बार दिखाई अपने बेटे की औकात, पाकिस्तान 89 रन से हारा
इससे पहले विश्व कप में विंडीज की सलामी जोड़ी ने 1979 में ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ 132 रन की ओपनिंग साझेदारी करी थी। मैच हारने के बाद पाक कप्तान ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है।
World Cup 2019: अफ्रीका ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर जीता पहला मैच
Herald