Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019 : महामुकाबले में फिर पाकिस्तान पर भारी रहा भारत, 89 रनों से जीता

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के महामुकाबले में एक बार फिर पाकिस्तान पर भारत भारी रहा. रविवार को महामुकाबले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) से 89 रन से मात दी. अभी तक जितने भी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान भिड़े है सब में बाजी इंडिया ने ही मारी है. पाकिस्तान ने पहले टॉस जीता लेकिन बल्लेबाजी करने के लिए भारत को निमंत्रण दिया. भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 336 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बनाए.

टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को वर्ल्‍ड कप में लगातार सातवीं बार मात दी है. बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस मैथड से 89 रन से हराया. रोहित शर्मा (140 रन, 113 गेंद, तीन छक्के, 14 चौके) की लाजवाब शतकीय पारी और कप्तान विराट कोहली (77 रन, 65 गेंद, सात चौके) के अर्धशतक के बूते भारत ने पांच विकेट पर 336 रन दमदार स्कोर बनाया. रोहित शर्मी को बेहतरीन पारी खेलने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

तीसरी बार आई बारिश के बाद पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था. तीसरी बार खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 35 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए थे. खेल शुरू होने पर पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन यानि बाकी बचे पांच ओवर में 136 रन का लक्ष्य मिला. पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना पाई. पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव, विजय शंकर और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए. इस तरह भारत ने विश्व कप आयोजनों में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है. 1992 में दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ी थीं और तब से लेकर आज तक भारत ने लगातार सात बार पाकिस्तान को हराया है.

रोहित और केएल राहुल ने भारत को लाजवाब शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े. यह विश्व कप में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिये पहली शतकीय साझेदारी है. रोहित ने केवल 85 गेंदों पर अपना 24वां वनडे शतक पूरा किया. यह पारी का 30वां ओवर था और रोहित के दोहरे शतक की संभावना व्यक्त की जाने लगी थी. पाकिस्तान के खिलाफ चार साल पहले शतक जड़ने वाले कोहली क्रीज पर उतर चुके थे और उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करके रोहित को पर्याप्त मौके दिये. लेकिन रोहित हसन अली की गेंद स्कूप करके शार्ट फाइन लेग पर कैच दे बैठे.

कोहली ने वनडे में 11000 रन भी पूरे किए. इस मुकाम पर वह 222वीं पारी में पहुंचे जो विश्व रिकॉर्ड है. उन्होंने रोहित के साथ 98 और हार्दिक पंड्या (19 गेंदों पर 26) के साथ 51 रन की साझेदारियां की. हार्दिक पंड्या (19 गेंदों पर 26) फिर से चौथे नंबर पर उतरे. हसन अली ने उन्हें छकाने के लिये धीमी गेंद की तो लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने उसे विकेटकीपर के ऊपर से छक्के के लिये भेज दिया लेकिन आमिर की गेंद वह लंबा नहीं खेल पाये और सीमा रेखा पर कैच कर लिए गए. आमिर ने अगले ओवर में महेंद्र सिंह धोनी (एक) को भी विकेट के पीछे कैच कराकर भारत की डेथ ओवरों की रणनीति गड़बड़ा दी.

बारिश के खलल के बाद खेल शुरू होने पर आमिर ने कोहली के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया जिन्होंने शार्ट पिच गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया, हालांकि रीप्ले से साफ हो गया था कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी थी. विजय शंकर 15 और केदार जाधव नौ रन बनाकर नाबाद रहे.

The post CWC 2019 : महामुकाबले में फिर पाकिस्तान पर भारी रहा भारत, 89 रनों से जीता appeared first on Live Cities.