खेल डेस्क।टीम इंडिया ने विश्व कप में लगातार जीत के साथ अपना मिशन शुरू ही किया था की उससे पहले ही टीम के गब्बर यानी शिखर धवर के चोटिल होने से मिशन वर्ल्ड कप को एक बड़ा झटका लगा है। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर पूरी टीम के साथ देश को विश्वास दिलाया की विश्व का खिताब जीतने के लिए वह तैयार है।
वर्ल्ड कप 2019: भारत को झटका, गब्बर तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर
शिखर धवन के चोटिल होने के बाद लगभग वह 20 से 25 दिन तक कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे और इसके कारण कप्तान कोहली की परेशानी बढ़ गई है। शिखर धवन के टीम से बाहर होते ही एक बार फिर से कोहली के लिए परेशानी खड़ी हो गई है की अगर धवन की जगह ओपनिंग केएल राहुल करते है तो नंबर 4 के लिए किस खिलाड़ी को चयर करेंगे।
टीम इंडिया के सिक्सर किंग ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास
कप्तान कोहली के लिए नंबर 4 बहुत ज्यादा परेशानी बन चुका है और नंबर चार के लिए कार्तिक या वियज शंकर में किसी एक का चुनाव करना होगा। कार्तिक को कई मैचों का अनुभव है तो विजय शंकर गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर है। धवन ने कोहली के लिए एक फिर नंबर 4 की परेशानी खड़ी कर दी है।
शानदार जीत के बाद भी कोहली ने स्मिथ से मांगी माफी
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या
Herald