Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvPAK मैच से पहले तेंदुलकर ने बताया कैसे करें आमिर का सामना

 मैनचेस्टर
 
आईसीसी विश्व कप में 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। दोनों देशों के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को इस मैच का इंतजार है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस मैच से पहले टीम इंडिया को खास टिप्स दी हैं। तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ आक्रामक होकर खेलने की सलाह दी है।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसका मुकाबला अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है जिसके खिलाफ वो जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। विश्व कप में आजतक कभी भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज की है। तेंदुलकर ने कहा, 'मैं उसके खिलाफ गेंदें खाली छोड़कर नकारात्मक मानसिकता के साथ नहीं खेलूंगा। मैं भारतीय खिलाड़ियों को अपने शॉट खेलने और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।' उन्होंने कहा, 'आप रक्षात्मक खेल भी सकारात्मक होकर खेलो। कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। हमें सभी विभागों में आक्रामक होने की जरूरत पड़ेगी। शारीरिक हाव भाव महत्वपूर्ण हैं। गेंदबाजों को पता होता है कि अगर आप पूरे विश्वास के साथ स्कोर का बचाव करते हो तो आप कंट्रोल में होते हो।'

सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी पर किया केस, मांगी 14 करोड़ की रॉयल्टी
कप्तान विराट कोहली ने चोटिल शिखर धवन को लेकर दी बड़ी खुशखबरी
तेंदुलकर का मानना है कि अब तक केवल एक मैच जीतने वाला पाकिस्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को निशाने पर रखेगा। उन्होंने कहा, 'रोहित और विराट दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान उन्हें जल्दी आउट करने पर ध्यान दे रहा होगा।' तेंदुलकर ने कहा, 'आमिर और वहाब रियाज शुरू में निश्चित तौर पर उनके विकेट को लक्ष्य बनाएंगे लेकिन रोहित और विराट को भी लंबी पारियां खेलने पर ध्यान देना चाहिए। रणनीति इस तरह से होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द गिर्द खेलें।'