लाइव सिटीज, पटना : बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल पटना का PMCH एक बार फिर अखाड़ा बन गया है. PMCH में एक मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया. इस दौरान परिजनों और अस्पताल की सुरक्षा में लगे गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई. गार्डों ने जमकर परिजनों पर लाठी भांजी. इस मारपीट में मरीज के परिजन घायल हो हुए.
पीएमसीएच में मरीजों की मौत के बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. परिजनों ने गुस्से में अस्पताल में तोड़फोड़ की साथ ही वहां सुरक्षा में तैनात गार्डों के साथ भी मारपीट की.
बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब परिजनों नाराज हो कर हंगामा करने लगे. परिजनों ने गुस्से में अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. जिसको देखते हुए सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा. इस दौरान गार्डों ने परिजनों के साथ मारपीट की. अस्पताल में कुव्यवस्था देख गार्डों ने किसी तरह मरीज के परिजनों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें : सीएम नीतीश कहते हैं बिहार में शराबबंदी है, बिहार में फिर पकड़ाई 30 लाख की शराब
ये भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : केजरीवाल अस्पताल कर्मियों की गुंडई, पुलिस के सामने मरीजों-परिजनों को पीटा
खबर के अनुसार, शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली 48 साल की रीता पिछले दिनों ही गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती हुई थी. डॉक्टरों ने हालांकि उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई. इसी बात से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया.
The post पटना : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने PMCH में काटा बवाल, गार्डों ने चलाई लाठियां appeared first on Live Cities.