खेल डेस्क।आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जब ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरा तो उसकी शुरूआत इतनी खराब रही की 100 रन के अदंर आधी टीम आउट हो गई और लगा की टीम 150 रनों के अंदर ही आल आउट हो जाएगी।
World Cup 2019:आज ऑस्ट्रेलियाई कंगारुओं के सामने होगा कैरेबियाई 'तूफान'
इसके बाद पूर्व कप्तान ने स्मिथ ने नबंर 8 पर बल्लेबाजी करने आए तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल के साथ शानदार साझेदारी करके टीम को 300 रनों के पास पहुंचा दिया। इस मैच में अगर नाथन कूल्टर नाइल की 92 रनों की पारी को हटा दे तो टीम का स्कोर 200 रन के पार भी नहीं पहुंच पाता और इस प्रकार इस गेंदबाज ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम की लाज बचाई।
World Cup 2019: हिटमैन ने विश्व कप के पहले ही मैच में तोड़ दिया गांगुली का ये रिकॉर्ड
इसके बाद 289 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अपने तरफ खींच लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पांच विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 15 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिशेल स्टार्क और नाथन कूल्टर के कारण ऑस्ट्रेलिया की लाज बची है और टीम को शर्मनाक हार से भी बचाया है।
वर्ल्ड कप 2019: पहले मैच में ही भारतीय टीम ने बना दिए ये खास रिकॉर्ड
Herald