खेल डेस्क। मंगलवार को वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच होगा। इन दोनों का मैच वनडे इतिहास का सबसे रोमांचक मैच माना जाता है। विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो मेजबान टीम लगभग 27 साल से जीत का सपना देख रही है और ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप में 1992 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ कभी नहीं हारी है।
World Cup 2019: बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने की कपिल-युवराज के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
World Cup 2019 : बांग्लादेश का खेल बिगाड़ सकता है अफगानिस्तान
इंग्लैंड की टीम ने 1992 मेें 8 विकेट से ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में कामयाब हुई थी और इसके बाद से आज तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा सकी है। इस विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और आज का मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर सकता है।
दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा।
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, टॉम करन, मार्क वुड, जेम्स विंस, लियम डॉसन।
Herald