Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Cup 2019: जीत के साथ शुरू हुआ टीम इंडिया का सफर

खेल डेस्क।ICC World Cup 2019 के पहले मैच को जीतकर भारतीय टीम ने अपना सफर जीत के साथ शुरू किया और आने वाले मैचों में टीम को इसका फायदा मिलेगा। कल टॉस हारने के बाद गेंदबाज करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन ही बना पाई और इस लक्ष्य का पीछा करने उरती भारतीय टीम ने 47.3 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।

World Cup 2019 : प्रदीप के चौके से श्रीलंका की हुई जीत तो अफगानिस्तान को मिली दूसरी हार

विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी क्रम सबसे खतरनाक होगा इसका सबूत पहले मैच ही देखने को मिल गया है। भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए है। इसके साथ तेज गेंदबाज बूमराह ने अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज का विकेट लेकर दूसरे गेंदबाजों का आसान कर दिया।

CWC 2019: आज विश्व कप में टीम इंडिया का अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा नाबाद 122 रनों की शतकीय पारी से भारत की जीत को आसान बना दिया। दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और भारत ने दूसरी बार विश्व कप में अफ्रीका को हराकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

India vs South Africa : बुमराह ने अफ्रीका की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा



Herald