खेल डेस्क:विश्व कप में ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है।। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को बराबर अंक दिया गया है और इसके कारण लंका को फायदा हुआ है। दोंनो टीमों ने तीन मुकाबले में एक मैच हारा तो एक मैच जीता है और एक मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों के 3-3 अंक हो गए है।
आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है और उसने सभी मैच हारे हैं। विश्व कप में अब पाकिस्तान को अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया से भिड़ना है और इन दोनों के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बहुत ही खराब है।
धोनी के 'बलिदान बैज' वाले ग्लव्स के समर्थन में खड़ी हुई BCCI
पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा था की पाकिस्तान श्रिलंका को आसानी से हरा देगी,लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विश्व कप की अंक तालिका में श्रिलंका 3 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है तो पाकिस्तान के 3 अंक होने के बाद भी वह चौथे स्थान पर है।
विश्व कप में इस गेंदबाज ने तोड़ दिया 21 साल पुराना ये रिकॉर्ड
Herald