खेल डेस्क।विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को होने वाले वर्ल्ड कप के मैच में अपनी पारंपरिक नीले रंग की जर्सी की जगह नारंगी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी।
World Cup 2019: वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी बांग्लादेश
आईसीसी के नियमों के अनुसार इस मैच के लिए इंग्लैंड को अपनी जर्सी के साथ मैदान में उतरना होगा और दूसरी तरफ भारतीय टीम को नीले रंग की जर्सी की जगह 'अल्टरनेट जर्सी' का उपयोग करना होगा। भारतीय टीम जिस नई जर्सी का प्रयोग करेगी उसका रंग नारंगी होगा।
World Cup 2019: न्यूजीलैंड के कप्तान ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड
मौजूदा वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी शर्ट बदलकर पीली शर्ट के साथ मैदान में उतरी थी। इसके बाद 22 जून को भारत और अफगानिस्तान मैच में भी अफगानिस्तान को अपनी जर्सी बदलनी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की नई जर्सी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का गब्बर, ऋषभ पंत को मिली जगह
Herald