Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिशेल स्टार्क ने तोड़ा 12 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड, इस महान गेंदबाज का कीर्तिमान किया ध्वस्त

खेल डेस्क। पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया भले इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही हो, लेकिन इस टीम के एक तेज गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट का एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।जी हां, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है।

इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में, इतने सालों बाद क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन

इस विश्व कप में 26 विकेट लेने वाले स्टार्क ने इस मामले में हमवतन पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।कंगारू टीम के पूर्व महान तेज गेंदबाज मैकग्रा ने 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में 26 विकेट झटके थे।

विश्व कप में महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने के लिए इस क्रिकेटर पर लगा एक साल का प्रतिबंध

मैकग्रा के इस विश्व रिकॉर्ड को मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेकर तोड़ा। स्टार्क ने इस मुकाबले में नौ ओवर में 70 रन देकर एक विकेट झटका था। विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त दी है। अब इंग्लैंड के पास पहली बार विश्व कप जीतने का मौका होगा।