ग्वांगजू
हंगरी के 19 साल के तैराक क्रिस्टोफ मिलक ने इतिहास रच दिया है. मिलक ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फेल्प्स के 200 मीटर बटरफ्लाई वर्ल्ड रिकॉर्ड को 78 सेकेंड से ध्वस्त कर दिया.
मिलक ने 1:50.73 का समय निकाला और फेल्प्स (1:51.51) का रिकॉर्ड तोड़ा. फेल्प्स ने 10 साल पहले रोम में विश्व चैम्पियनशिप के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था.
वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मिलक ने कहा, 'फेल्प्स जैसे महापुरुष के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत बड़ा सम्मान है. जब मैं पीछे मुड़ा और मैंने समय देखा- 1: 50.73? तो मेरा सारा दबाव और तनाव उतर गया.' गौरतलब है कि फेल्प्स 28 ओलंपिक पदक विजेता हैं.
मिलक ने कहा, '14 साल की उम्र तक मैं बैकस्ट्रोकर था और बाद में मैंने बटरफ्लाई पर ध्यान केंद्रित किया. लेकिन पहले मैंने केवल 100 मीटर का काम किया था, क्योंकि मैं ज्यादा मजबूत नहीं था. जापान के दाइया सेतो (1: 53.86) और दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस (1: 54.15) क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे.