खेल डेस्क।गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर 27 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। इस जीत के बाद यह यह सुनिश्चित हो गया कि इस बार क्रिकेट जगत को एक नया विश्व विजेता मिलेगा।
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंग्लैंड
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और पूरी टीम 49 ओवर में 223 रन पर ढेर हो गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने केवल 32.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया। इंग्लैंड की टीम चौथी बार और 27 साल में पहली बार विश्व के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है।
विश्व कप 2011 हो या 2019 विराट कोहली सेमीफाइनल में जीरो
पहली बार ऐसा हुआ है की पांच बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो। पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराकर फाइनल में जगह बना चुका है। 14 जुलाई को क्रिकेट जगत को नया विश्व चैंपियन मिलेगा और इससे पहले 1996 में श्रीलंका की टीम ने पहली बार विश्व कप जीता था।
सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद टूटा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना
वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच
टीम- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड
समय - दोपहर 3 बजे से
दिन और तारीख - रविवार, 14 जुलाई 2019
मैदान- लॉर्ड्स
रिजर्व डे - सोमवार, 15 जुलाई 2019
Herald