Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से भिड़ेगा भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगी टक्कर

 
नई दिल्ली 

क्रिकेट विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हरा दिया। इस मैच के नतीजे से यह तय हो गया है कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी। भारतीय टीम 15 अंकों के साथ सबसे ऊपर है इसलिए वह नंबर चार की टीम न्यू जीलैंड से पहला सेमीफाइनल खेलेगी। वहीं, नंबर दो की टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर तीन टीम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। 
 
इससे पहले भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में श्री लंका को सात विकेट से अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। भारत के कुल 15 अंक हैं और ऑस्ट्रेलिया के कुल 14 अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड के 12 तो न्यू जीलैंड के कुल 11 अंक हैं। अब 9 जुलाई को भारत और न्यू जीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। 
 
वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल बर्मिंगम के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया नौ मैचों में से सात जीती और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मेजबान इंग्लैंड को नौ में से छह में जीत हासिल हुई तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।