खेल डेस्क। विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में कई फैसलों को लेकर विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठे थे। इसके कारण क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाडिय़ों और प्रशंसकों ने कोहली की कप्तानी की आलोचना की थी।
विराट कोहली को नहीं मिली इस टीम में जगह
अब मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीसीसीआई विराट कोहली से सीमित ओवरों (वनडे, टी-20 टीम) की कप्तानी छीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दे सकती है।बीसीसीआई के अधिकारी के अनुसार, रोहित शर्मा के लिए वनडे में कप्तानी की बागडोर संभालने का यह सही समय होगा।
इन पांच में से एक भी क्रिकेटर नहीं तोड़ सका सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को दस में से आठ वनडे मैचों में जीत दिला चुके हैं। वहीं उन्होंने 15 टी-20 मैचों में से भारत को 12 में जीत दिलाई है।वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम 77 वनडे में से 56 मैचों में जीत दर्ज कर सकी है। टी-20 की बात की जाए तो विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 22 मैच में से 12 में ही टीम इंडिया को जीत दिलाई है।