Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत का छक्का लगाकर 7वीं बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

स्पोर्टस न्यूज़।world cup 2019 के 40वें मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मौजूदा विश्व कप में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। इस हार के बाद बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल के होड़ से बाहर हो गई है।

वर्ल्ड कप 2019: विश्व कप में टीम इंडिया के लिए एक सा​थ खेलेंगे 3 विकेटकीपर

भारतीय टीम 2011 और 2015 के बाद लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है। 2011 में भारत ने विश्व कप जीता तो 2015 में ऑस्ट्रेलिया से हारने के कारण फाइनल में प्रवेश नहीं कर सका था।

वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के लिए दो टीमें तय है और न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान में से दो टीमों को अभी जगह बनाना बाकी है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के बाद तीसरी टीम के बारे में पता चल जाएगा जो सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस विश्व कप से श्रिलंका, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का सफर खत्म हो चुका है।

विश्व कप 2019: विंडीज को हराकर श्रीलंका ने कायम रखी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें



Herald