Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे की विश्व चैम्पियन इंग्लैंड दुनिया की सबसे कमजोर टीम आयरलैंड के सामने 85 रन पर हुई ढेर

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व चैम्पियन इंग्लैंड आज आयरलैंड के खिलाफ लॉड्र्स में खेले जा रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में केवल 23.4 ओवर में केवल 85 रन पर ही ढेर हो गई।

अब श्रीलंका के इस गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वनडे की इंग्लैंड टीम आयरलैंड की गेंदबाजी तिकड़ी टिम मुर्तघ, मार्क अडेयर और बॉयड रंकिन की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 85 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड के आठ बल्लेबाज तो दइाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। उसकी ओर से सबसे ज्यादा जो डेनली ने 23 रन बनाए। जबकि एस कुरैन ने 18 और तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने 19 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज दौरे पर ये उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर हैं युवराज सिंह

आयरलैंड की ओर से टिम मुर्तघ ने 13 रन पर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वहीं मार्क अडेयर ने 32 रन पर तीन और बॉयड रंकिन ने पांच रन पर दो विकट लिए। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेसन राय और तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।