खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला रनों की आग उगल रहा है। रोहित के बल्ले से अभी तक आठ मैचों में 647 रन निकल चुके हैं।
भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल: ये होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आज के मैच में रोहित के पास एक कैलेंडर वर्ष में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोडऩे का मौका भी होगा। वह इस मुकाम से अभी केवल 91 रन ही दूर हैं।
ऐसा हुआ तो बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित ने साल 2017 में 21 मैचों में छह शतक और पांच अर्धशतक के साथ 71.83 के औसत से 1293 रन बनाए थे। अब टीम इंडिया ये सलामी बल्लेबाज 2019 के 21 मैचों में अब तक 1203 रन बना चुका है। इस साल अभी तक रोहित छह शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा चार बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं रोहित के पास भारतीय कप्तान विराट कोहली से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नम्बर वन का ताज छीनने का भी मौका होगा।