Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने डोपिंग में फंसे इस खिलाड़ी को किया 8 महीने के लिए निलंबित

खेल डेस्क।बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है। BCCI ने पृथ्वी शॉ को 8 महीने के लिए निलंबित किया है। पृथ्वी शॉ के साथ दो और क्रिकेटरों को डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया है। इसमें राजस्थान के क्रिकेटर दिव्य गजराज और विदर्भ के अक्षय दुलारवर को 6 महीने के लिए बैन किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 18 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया कि शॉ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण डोपिंग का दोषी माना गया है। शॉ ने जो दवाई ली उसमें यह पदार्थ आमतौर पर जाया जाता है और खांसी की दवाई में पाया जाता है।

विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ विवाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान


शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपना सैम्पल दिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश मिले थे। शॉ ने कहा कि उन्होंने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया था। बीसीसीआई ने शॉ द्वारा दिए गए तर्क को कबूल करते हुए 15 नवंबर तक के लिए निलंबित करने का फैसला किया है।

आज विंडीज दौरे के लिए रवाना होगी टीम इंडिया



Herald