खेल डेस्क।विश्व कप में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक 7 मैचों में 3 शतक लगा चुके है और इसके कारण उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। रोहित इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वर्ल्ड कप 2019: वर्ल्ड कप में 27 साल बाद इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली हार
रोहित वनडे करियर का 25वां शतक लगाने के साथ इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में पांच शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनकर शिखर धवन, विवियन रिचर्ड्स और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। इन बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर चार-चार शतक लगाए हैं।
वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई तीन टीम, तीन टीमों पर लटकी तलवार
विराट व रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और वनडे क्रिकेट में इन दोनों बल्लेबाजों ने 17वीं बार शतकीय साझेदारी की है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में अब ये तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ रोहित विश्व कप में तीन शतक लगाकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ही है।
WC 2019 : विश्व कप में इस भारतीय गेंदबाज ने रचा ये नया इतिहास
Herald