Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में शामिल होगा राजस्थान का यह तेज गेंदबाज, यह है वजह

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन होने वाला है। इस दौरे के लिए राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद का टीम इंडिया में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।वेस्टइंडीज ए और भारत ए के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी खलील अहमद ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की इस तकनीक का रणजी ट्रॉफी में भी होगा इस्तेमाल

इस सीरीज के तीन मैचों में खलील अहमद अभी तक आठ विकेट हासिल कर चुके हैं। शुक्रवार को खेले गए चौथे वनडे में खलील अहमद ने दस ओवरों में 67 रन देकर चार विकेट लिए। मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 298 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ए नौ विकेट पर केवल 293 रन ही बना सकी।

डिविलियर्स ने लॉड्‌र्स के मैदान पर गेंदबाजों की जमकर ली खबर, लगा डाले इतने छक्के और चौके

अक्षर पटेल ने मैच में नाबाद 81 रन की पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज ख्ेालेगी। इस दौरे के लिए भारतीय टीम में कई युवा खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता है।