Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में

कटक
भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपने सुपर आठ मुकाबले जीतकर गुरूवार को 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष टीम को अभी ग्रुप एॅÞफ में वेल्स में अपना आखिरी मैच खेलना है। हालांकि परिणाम के लिहाज से यह औपचारिकता मात्र है क्योंकि टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी थी।महिला टीम ने वेल्स को 3-0 से, मलेशिया को 3-0 से और नाइजीरिया को 3-0 से हराकर अपना अभियान पूरा किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इससे पहले पुरुष टीम ने श्रीलंका और मलेशिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत के अलावा इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीमों ने दो-दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।