खेल डेस्क:वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। मेजबान पहली बार विश्व कप जीतने का सपना देख रही है तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की जीत का छक्का मारने के लिए तैयार है।
विश्व कप 2011 हो या 2019 विराट कोहली सेमीफाइनल में जीरो
विश्व कप के लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था और इंग्लैंड इस हार का बदला सेमीफाइनल में लेने का प्रयास करेगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन में अच्छा ही रहा है और आज जो भी टीम मैच जीतेगी उसका फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जॉनी बेयरेस्टो, जेसन रॉय, जो रूट, ओएन मॉर्गन (कप्तान), जॉस बटलर (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर।
सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद टूटा टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जेसन बेरहेनड्रॉफ।
Herald