Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप: पाक कैप्टन बोले, चमत्कार की आस

लंदन

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 43वें मैच में शुक्रवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के आगे के सफर के लिए ऐसे अंतर से जीतना है, जो असंभव माना जा रहा है.

इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना मुमकिन होता नहीं दिख रहा है. पाकिस्तान आगे तभी जा सकता है, जब पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे.

टॉस हारते ही पाकिस्तान का सफर समाप्त

समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा. यह जीत का वह अंतर है, जो अब तक वनडे इतिहास में किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है.

इंग्लैंड की जीत से बिगड़ा 1992 का गणित

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का अब तक का सफर 1992 की तरह ही रहा है. फर्क बस यह है कि उस साल पाकिस्तानी टीम नॉकआउट स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन इस साल उसके रास्ते काफी कठिन हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराया था और खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा था. लेकिन इसके लिए उसे इंग्लैंड के मैच पर निर्भर रहना था. अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता साफ हो जाता.

पाकिस्तान को हराने का दम रखता है बांग्लादेश

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है, लेकिन उसने अपने हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है. बांग्लादेश टीम जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई चाहेगी और उसमें पाकिस्तान को हराने का पूरा दमखम है.