Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह को है इस बात का मलाल

खेल डेस्क। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह को एक बात का मलाल है।दो विश्व कप में भारत को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को मलाल है कि इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी अच्छी मांग होने के बाद भी वह किसी भी आईपीएल टीम के साथ ज्यादा समय तक टिक नहीं सके।

अब बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की 91वीं वार्षिक आम बैठक में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद युवराज सिंह ने इस संबंध में अपना दर्द व्यक्त किया।टी-20 क्रिकेट में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज सिंह ने कहा कि मैं इस बारे में नहीं बता सकता कि ऐसा क्यों है, लेकिन मैं किसी भी आईपीएल टीम के साथ लंबे समय तक नहीं रह पाया।

इन नियमों के साथ आज पूरा होगा भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल, मैच नहीं हुआ ये टीम पहुंचेगी फाइनल में

इंडियन प्रीमियर लीग के 12संस्करणों के दौरान वह छह टीमों की ओर से खेल चुके हैं। उनके टीम में रहते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और मुंबई इंडियन्स (2019) तो खिताब जीतने में भी सफल रही।

युवराज सिंह आईपीएल में केवल 132 मैच ही खेल सके हैं। इस दौरान उन्होंने 2750 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगा सके। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है।