Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्मी नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से फाइनल का टिकट आधिकारिक मंच से बेचने की अपील की

लंदन
न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे। बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी। सेमीफाइनल में हालांकि न्यूजीलैड से हार कर टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गयी। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के पास मैच देखने या फिर टिकट को बेचने का विकल्प है। रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। नीशाम ने ट्वीट किया कि प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते है तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दे। मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं। हाल ही में आईसीसी ने भी टिकटों को लेकर ‘वापसी नीति’ बनायी है जिसके तहत प्रशंसक अपने टिकट को वापस कर पूरी रकम ले सकते है।