Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम! इन युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में अभियान समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

इस दौरे पर भारत के कई सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज के इस दौरे पर होने वाली सीमित ओवरों की शृंखलाओं में कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अभी महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास के फैसला का इंतजार कर रही है।

विश्व कप के लिए कोहली ने किया आईपीएल के इस प्रारूप का समर्थन, आईसीसी मानता है तो...

इस दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा 18 या 19 जुलाई को टीम की घोषणा की जा सकती है।वैसे इस दौरे के लिए कई युवा खिलाडिय़ों को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। जिन युवा खिलाडिय़ों को इस दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है उनमें राजस्थान के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर, नितीश राणा और नवदीप सैन का नाम प्रमुख है।

राहुल चाहर ने विश्व कप से पहले आयोजित आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। चाहर ने आईपीएल 2019 के 13 मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। नितीश राणा एक ऑलराउंडर के रूप में भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। राणा ने आईपीएल के पिछले सत्र की 11 पारियों में 344 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट भी हासिल किए थे।

वहीं नवदीप सैनी की तेज गेंदबाजी के कारण उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। उनमें लगातार 145 प्लस किमी प्रति घंटे से गेंदबाजी करने की काबिलियत है। इसी कारण उनका दावा मजबूत है।