Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए ‘क्रिकेट के भगवान’

लंदन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. 46 साल के सचिन इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले छठे भारतीय हैं. उनसे पहले 2018 में राहुल द्रविड़ को यह सम्मान मिला था.

तेंदुलकर ने रविवार रात लंदन में आयोजित समारोह में कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है.' सचिन टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रखते हैं.

सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए, जिसमें उनके 51 शतक शामिल हैं. साथ ही सचिन ने 463 वनडे इंटरनेशनल में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए, जिसमें उनके 49 शतक शामिल हैं. इस तरह वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.

2015 में अनिल कुंबले को यह सम्मान मिला था. बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती 'आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था. कपिल देव को 2010 में इस सम्मान से नवाजा गया.