खेल डेस्क। भले ही बांग्लादेश को बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में उसकी टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे क्रिकेट के इस महाकुंभ के 44 साल के इतिहास में इससे पहले कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने बनाए ये बड़े कीर्तिमान, इस मामले में धोनी को छोड़ा पीछे
शाकिब ने भारत के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 66 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने इस विश्व कप में अपने 500 रन भी पूरे किए।
इसके साथ ही वह विश्व कप के किसी एक सत्र में 500 से अधिक रन बनाने के साथ ही दस से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। शाकिब के अब इस विश्व कप की सात पारियों में 542 रन हो गए हैं।
विश्व कप: बांग्लादेश पर जीत के साथ भारत लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में
अब तक वह 11 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। इससे पहले एक ऑलरांडर के रूप में न्यूजीलैंड के स्काट स्टायरिस ने 2007 विश्व कप में (499 रन बनाने के साथ ही नौ विकेट) किया था।