Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव 

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम जब आज बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका एक मात्र लक्ष्य सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का होगा। मध्यक्रम की नाकामी को देखते हुए इस मैच के लिए टीम इंडिया में कई बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं।

क्रिकेट की पिच के बाद अब इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने जा रहे हैं युवराज सिंह

एजबेस्टन के मैदान की स्थिति को देखते हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम से केदार जाधव, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को बाहर रखकर दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और रवीन्द्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।कुलदीप यादव और केदार जाधव अभी तक इस विश्व कप में अपनी छाप छोडऩे में सफल नहीं हुए हैं। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ चहल ने अपने दस ओवरों में काफी रन खर्च किए थे।

शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय ऑलराउंडर हुआ विश्व कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

टीम इंडिया के अभी सात मैचों में 11 अंक हैं और आज की जीत से उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं बांग्लादेश को पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के लिए अपने दोनों बाकी बचे मैच जीतने होंगे। इस विश्व कप में धोनी का फिनिशर के रूप में खराब प्रदर्शन और मध्यक्रम की नाकामी से भारत के कमजोर पक्ष खुलकर सभी के सामने आए हैं। भारतीय टीम धोनी और जाधव के क्रीज पर होने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में असफल रही थी।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवीन्द्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसजीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन कुमार दास, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, अबू जायद, मोहम्मद मिथुन।