Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दक्षिण भारतीय स्टार अभिनेता के साथ नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन अब दक्षिण भारतीय स्टार धनुष के साथ जोड़ी बनाते हुए नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय इन दोनों स्टार कलाकारों को लेकर फिल्म बना सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय की इस फिल्म में ऋतिक रोशन, धनुष और सारा अली खान दिखाई दे सकते हैं।

पहले दिन फिल्म ;जजमेंटल है क्या ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

इस सबंध में दक्षिण भारतीय स्टार कलाकार धनुष ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में आनंद एल राय के साथ काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। गौरतलब है कि धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राजनीति में करियर बनाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने बोल दी ये बड़ी बात

हालांकि अभी आनंद की आगामी फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है। आनंद एल राय ने पिछले वर्ष बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर फिल्म जीरो बनाई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आई थी।