Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये महान खिलाड़ी बनना चाहता है टीम इंडिया का कोच

खेल डेस्क।वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के लिए नए कोच की तलाश के लिए आवेदन मांगे है। कुछ समय बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का बढ़ाया हुआ कार्यकाल पूरा होने वाला है। बीसीसीआई ने टीम के हेड कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर के लिए आवेदन करने की प्रकिया शुरू कर दी है।

19 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतकर हिमा ने बनाया रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की वापसी
बीसीसीआई के मुताबिक इन पदों के लिए योग्य कोच 30 जुलाई को शाम पांच बजे तक अपने आवेदन भेज सकते है। रवि शास्त्री का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गय है और उनको कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए 45 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

महेला जयवर्धने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच के रूप में काम करते हैं और इनकी कोचिंग में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 2017 और 2019 में आईपीएल चैम्पियन का खिताब जीत चुकी है। महेला जयवर्धने के साथ गैरी कर्स्टन और टॉम मूडी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।



Herald