Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उत्तर बिहार – नेपाल में हुई तेज बारिश से फिर गहराया बाढ़ का संकट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : उत्तर बिहार और नेपाल के तराई इलाके में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण उत्तर बिहार के नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है. फिर से हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. पहले से ही उफान पर बह रही नदियों का जलस्तर तेज बारिश के बाद बढ़ना शुरू हो गया है.

बागमती, अधवारा, झीम और लालबकैया नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वहीँ गंडक नदी का भी जलस्तर बढ़ने का अंदेशा है. मोतिहारी में लालबकेया नदी के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.  जलस्तर  में बढ़ोतरी  से ढाका के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका है.  उत्तर बिहार में नदियों के घटते जलस्तर में एकबारगी वृद्धि होने लगी है. मुजफ्फरपुर व दरभंगा में बाढ़ का खतरा बरकरार है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी व सीतामढ़ी में नदियों के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है.

मुजफ्फरपुर में खतरा बरकरार

मुजफ्फरपुर के निचले शहरी इलाके में बाढ़ के पानी के फैलने का क्रम जारी रहा. सिकंदरपुर के इलाके के आसपास के कई घरों में पानी घुस गया. बूढी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से सिकंदरपुर में 16 सेमी ऊपर बह रही है. सिकंदरपुर में जलस्तर 52.69 मीटर पहुंच गया है. जबकि यहां खतरे का निशान 52.53 मीटर पर है.

दरभंगा और सीतामढ़ी बाढ़ के चपेट में

दरभंगा में मौसम का मिजाज बदल गया है. जिले में खूब बारिश हो रही है.  बारिश के कारण बाढ़ पीड़ितों के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर वापस लौट गया. दरभंगा वायुसेना केंद्र से राहत सामग्री सीतामढ़ी जा रहा था. सीतामढ़ी में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. सोनबरसा में झीम व लखनदेई नदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी फैलने लगा. बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बागमती नदी का भी जल स्तर बढ़ सकता है.

The post उत्तर बिहार – नेपाल में हुई तेज बारिश से फिर गहराया बाढ़ का संकट appeared first on Live Cities.