खेल डेस्क। चोट के कारण इंग्लैंड खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व से बाहर हुए ऑलराउंडर विजय शंकर के स्थान पर ऐसे खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह दी गई गई है, जिसने अभी तक एक भी अन्तरराष्ट्रीय वनडे मैच नहीं खेला है।
विश्वकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस क्रिकेटर का साकार हुआ सपना
इस विश्व के बाकी बचे मैचों के लिए विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया की ओर से अभी तक एक भी वनडे नहीं खेला है, हालांकि यह क्रिकेटर दो टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इन दो मैचों में उन्होंने 195 रन बनाए हैं।
क्रिकेट की पिच के बाद अब इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने जा रहे हैं युवराज सिंह
अब उनके पास विश्व कप से अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा। ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण इस विश्व कप से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। धवन के स्थान पर पंत को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
विजय शंकर के पांव के अंगूठे में 19 जून को नेट पर बल्लेबाजी के समय चोट लग गई थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल का चयन किया है। इसकी आईसीसी ने भी मंजूरी दे दी है।