Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान बने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अफगानिस्तान टीम के कप्तान

खेल डेस्क। इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में किसी भी प्रकार का उलटफेर करने में असफल रही अफगानिस्तान टीम को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों के लिए लेग स्पिनर राशिद खान के रूप में नया कप्तान मिल गया है। वहीं टीम के अनुभवी खिलाड़ी अशगर अफगान को उप कप्तान नियुक्त किया।

टेनिस के इन दो महान खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा विंबलडन फाइनल

क्रिकेट के महाकुंभ में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान बोर्ड ने हर प्रारूप के लिए अलग कप्तान की नीति को आजमाए बिना ही खारिज कर दिया है। विश्व कप से एक महीने पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग अलग कप्तान नियुक्त किया था। इसके तहत गुलबदीन नाइब को वनडे, राशिद खान को टी-20 और रहमत शाह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था।

वेस्टइंडीज दौर के लिए इन खिलाडिय़ों ने मजबूत किया अपना दावा

अब विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान ने सभी फॉर्मेटों के लिए एक ही कप्तान नियुक्ति करने की नीति पर अमल किया है। इसके तहत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में शूमार राशिद खान को कप्तान बनाया गया है।स्पिन गेंदबाज राशिद खान अब तक दो टेस्ट, 68 वनडे और 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है।